[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया दहेज को लेकर पति समेत ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

दहेज को लेकर पति समेत ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

0
दहेज को लेकर पति समेत ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 शेख टोला डुमरिया में रविवार की दोपहर 25 वर्षीय विवाहिता की पति सहित ससुराल वालों ने हत्या कर दी. हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नरपतगंज थाना पुलिस को जानकारी दी. नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. मृतका अमृता देवी पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी बबलू राम की पत्नी थी. महिला का मायका कुर्साकांटा प्रखंड के हलधारा लक्ष्मीपुर गांव में है. महिला की शादी 23 अप्रैल 2021 को डुमरिया निवासी बबलू राम से हुई थी. इससे एक पुत्र व एक पुत्री है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही उनके साथ अक्सर दहेज को लेकर मारपीट किया जा रहा था. दहेज व आपसी रंजिश को लेकर रविवार को पति बबलू राम सहित ससुराल वालों ने महिला को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद से ही पति फरार है. मृतका के भाई के अनुसार उन्होंने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व मेरी बहन की शादी हुई थी. जबकि शादी के बाद से अक्सर दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जा रही थी. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी को लेकर नरपतगंज थाना में आवेदन नहीं दिया था. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर 25 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel