[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया डीएलएसए ऑफिस में मना होली मिलन समारोह

डीएलएसए ऑफिस में मना होली मिलन समारोह

0
डीएलएसए ऑफिस में मना होली मिलन समारोह

अररिया. गुरुवार को न्याय मंडल स्थित डीएलएसए ऑफिस में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने की. इस होली मिलन समारोह से पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत व मेडिएशन फॉर द नेशन विषय पर एक महत्वपूर्ण चर्चा का भी सफल आयोजन हुआ. कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द व सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह भी संपन्न हुआ. जिसमें अधिवक्ताओं, मीडियेटरों, कर्मियों व उपस्थित पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच त्वरित, सुलभ व निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है. लोक अदालत के जरिये वर्षों से लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान संभव होता है. जिससे न केवल समय व धन की बचत होती है. बल्कि न्यायालयों पर बोझ भी कम होता है. मेडिएशन फॉर द नेशन पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मध्यस्थता विवाद समाधान की एक प्रभावी प्रक्रिया है. जिसमें पक्षकार आपसी संवाद के माध्यम से समाधान तक पहुंचते हैं. यह प्रक्रिया संबंधों को बनाये रखने में सहायक होती है. समाज में शांति व विश्वास को बढ़ावा देती है. अधिवक्ताओं व मीडियेटरों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को अधिक से अधिक मेडिएशन अपनाने की अपील की. इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel