[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सभी पंजीकृत किसानों को दें केसीसी ऋण : डीएम

सभी पंजीकृत किसानों को दें केसीसी ऋण : डीएम

0
सभी पंजीकृत किसानों को दें केसीसी ऋण : डीएम

अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. वहीं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना पर विशेष जोर दिया गया. प्रथम चरण में रानीगंज प्रखंड के सभी फार्मर रजिस्टर्ड किसानों को इस योजना से आच्छादित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिया. इसके लिये जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी रानीगंज को आपसी समन्वय स्थापित कर सीएसपी केंद्रों के माध्यम से किसान सलाहकारों के सहयोग से किसानों के आवेदन तैयार कर संबंधित बैंकों को भेजने का निर्देश दिया गया. इस पहल के सफल होने पर इसे जिले के अन्य प्रखंडों में भी लागू किया जायेगा. वहीं फारबिसगंज बीएओ व जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रथम चरण में दुधारू गाय के पशुचारा के लिए केसीसी ऋण के आवेदन किसान सलाहकारों के माध्यम से तैयार कर संबंधित बैंकों को प्रेषित करें. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel