[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया भूगोल विषय के सवालों ने किया परेशान, इतिहास व राजनीति शास्त्र रहे आसान

भूगोल विषय के सवालों ने किया परेशान, इतिहास व राजनीति शास्त्र रहे आसान

0
भूगोल विषय के सवालों ने किया परेशान, इतिहास व राजनीति शास्त्र रहे आसान

सख्ती के बीच हुई मैट्रिक परीक्षा

अररिया. मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन दोनों ही पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. इस विषय में 80 अंक के लिए पांच उपविषयों से प्रश्न आये थे. इतिहास, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र व समाज शास्त्र विषयों से निर्धारित संख्या में प्रश्न मिले थे. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को परीक्षार्थियों ने आसानी से हल कर लिया. जब लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की बारी आयी, तो इतिहास व राजनीति शास्त्र के प्रश्न को छात्रों ने आसानी से हल कर लिया, लेकिन भूगोल के आंकड़ों व मानचित्र से संबंधित प्रश्नों में छात्र उलझने लगे. हालांकि अंत तक अधिकतर छात्र आवश्यकता के अनुरूप प्रश्नों को हल करने में कामयाब रहे. शनिवार को प्रशासनिक सख्ती भी पूर्व की तरह जारी रही. सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे. जिला से लेकर अनुमंडल स्तर के वरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे. केंद्राधीक्षक, वीक्षक व अन्य कर्मी भी अलर्ट दिखे. शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.

परीक्षा के चौथे दिन 517 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अररिया. मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन 517 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. शनिवार को जिले के 43 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 14810 परीक्षार्थियों में 14561 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं 249 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे. जबकि द्वितीय पाली में 14760 परीक्षार्थियों में 14492 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं अधिकारियों ने बताया कि कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित हो रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel