[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया पुलिस अभिरक्षा से गांजा तस्कर फरार, बथनाहा थानाध्यक्ष को फरार तस्कर का नाम नहीं है पता

पुलिस अभिरक्षा से गांजा तस्कर फरार, बथनाहा थानाध्यक्ष को फरार तस्कर का नाम नहीं है पता

0
पुलिस अभिरक्षा से गांजा तस्कर फरार, बथनाहा थानाध्यक्ष को फरार तस्कर का नाम नहीं है पता

मामले की हो रही है जांच, लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर की जाएगी कार्रवाई : एसपी

अररिया. व्यवहार न्यायालय अररिया में पेशी के लिए लाया गया एनडीपीएस एक्ट का अभियुक्त बथनाहा थाना पुलिस को चकमा देकर पुलिस गाड़ी से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया. मालूम हो कि सोमवार को बथनाहा पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से एक यात्री बस दो बैग में छुपाकर ले जा रहे 16 किलोग्राम गांजा के साथ मुंगेर जिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार व गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया था. गांजा बरामदगी मामले में बथनाहा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गयी थी. दोनों से पूछताछ के बाद मंगलवार को एक सब इंस्पेक्टर व दो ग्रामीण पुलिस बल के साथ व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया था. पुलिस पदाधिकारी न्यायालय परिसर में वाहन लगाकर दो चौकीदार की मौजूदगी में दोनों आरोपित के हाथों में हथकड़ी लगाकर गाड़ी में बैठे हुए थे. तभी एक आरोपित गुलशन कुमार चौकीदार को चकमा देकर हाथ में लगी हथकड़ी खोलकर फरार हो होगा. पुलिस अभिरक्षा से एनडीपीएस एक्ट के आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते बथनाहा पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस ने फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय परिसर व बाहर काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद बथनाहा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने नगर थाने में फरार आरोपित के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बथनाहा थानाध्यक्ष से जब इस संदर्भ में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कहा नगर थाने में आवेदन दिया है. वहां से फरार आरोपित का नाम पता ले लें.

पुलिस पदाधिकारी के भूमिका की होगी जांच

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय में पेशी के लाया गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपित फरार हो गया है. मामले में जांच करायी जा रही है, जो पुलिस पदाधिकारी व कर्मी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel