[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया पुल के नीचे गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

पुल के नीचे गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

0
पुल के नीचे गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

फारबिसगंज. कन्हैली से तामगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित जोगीपुर पुल के समीप खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची की मौत अचानक पुल के नीचे गिर जाने से हो गयी. बच्ची के पुल के नीचे गिर जाने के बाद समीप में ही मक्का तैयार कर रहे परिजन दौड़ कर पहुंचे. बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत हो जाने के बाद मृतका बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका बच्ची का नाम चार वर्षीय पूजा कुमारी पिता जितेंद्र यादव कन्हैली खाब्दह वार्ड संख्या 09 नरपतगंज निवासी बताया जाता है. इधर अनुमंडलीय अस्पताल में मृतका बच्ची के शव से लिपट कर चीत्कार मार कर विलाप कर रही मृतका बच्ची की मां रीना देवी,नाना गंगा यादव सहित अन्य परिजनों के चीत्कार से हर किसी की आंखें नम होती रही. लोग विलाप कर रही मृतका की मां व नाना सहित अन्य परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे. मृतका बच्ची के नाना ने घटना के संदर्भ में बताया कि वे सभी लोग मक्का तैयार कर रहे थे. तभी बच्ची खेलते खेलते कन्हैली से तामगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित जोगीपुर पुल पर चली गयी. अचानक उक्त बच्ची नीचे गिर गयी. बच्ची के पुल के नीचे गिरते ही वे लोग दौड़ कर पहुंचे. बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel