[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया चाकू मार कर चार लोगों को किया घायल

चाकू मार कर चार लोगों को किया घायल

0
चाकू मार कर चार लोगों को किया घायल

फारबिसगंज. थानाक्षेत्र के घोड़ाघाट वार्ड संख्या 01 में शुक्रवार की रात पूर्व के विवाद के कारण मारपीट के क्रम में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घायलों में मो सफुर, मो उस्मान, मो उस्मान तीनों पिता मो मोजिम व मो मोजिम पिता स्व सफेदुल शामिल हैं. घायल मो मोजिम अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद स्थानीय थाना पहुंच कर 11 लोगों के खिलाफ आवेदन देते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है. जिसमें रब्बान, मो सलमान दोनों पिता स्व मोहिउद्दीन, सादाब सवाब, नवाब तीनों पिता रब्बान, जावेद पिता स्व ताज उद्दीन, कुरबान पिता नूरुद्दीन व चार महिला सभी घोड़ाघाट वार्ड संख्या 01 फारबिसगंज निवासी को नामजद आरोपी बनाया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel