[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

0
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

कुर्साकांटा. कुआड़ी-सिकटी मार्ग पर बकरा पुल के समीप शनिवार को विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पहुंची कुआड़ी थाना की डायल 112 वाहन ने चारों घायलों को अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र कुआड़ी लाया गया. जहां से पीएचसी कुर्साकांटा भेज दिया गया. पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया है. घायलों में डेनियां वार्ड संख्या 05 निवासी शिवम कुमार पिता सुधांशु मंडल, नेहा कुमारी पिता पप्पू मंडल, अनीषा कुमारी पिता सुधांशु मंडल व मुबस्सिर पिता मो ताजुद्दीन गरैया वार्ड संख्या 02 निवासी बताया जाता है.

मारपीट में पांच लोग घायल

पलासी.

थाना क्षेत्र के धपड़ी गांव में शनिवार को आपसी विवाद में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में पवन महतो, राजेश महतो, बेरलाल महतो, महेंद्र महतो, बजरू महतो शामिल हैं. आनन-फानन में पांचों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. जहां पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी

पलासी.

पलासी- कलियागंज मार्ग स्थित शनिवार को बरहट गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में बरहट गांव के नजीम, आशिक, अररिया का अरयान शामिल हैं. तीनों घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

सर्पदंश से एक व्यक्ति गंभीर

पलासी.

प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया गांव में एक व्यक्ति शनिवार को सर्पदंश के शिकार हो गये. जिससे मो शाहिद बेहोश गये. मो साहीद को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. जहां जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि उक्त व्यक्ति फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel