[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

0
सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

आजादी के कई दशक बीत जाने के बावजूद इस महत्वपूर्ण सड़क का नहीं हो सका पक्कीकरण

सड़क की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण, किसान, छात्र व राहगीर परेशान

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत के वार्ड संख्या 8 को भैया राम बिशनपुर गांव से जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. आजादी के कई दशक बीत जाने के बावजूद इस महत्वपूर्ण सड़क का पक्कीकरण नहीं हो सका है. सड़क की जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों, किसानों, छात्रों व राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया. विधायक व सांसद को भी कई बार आवेदन व पत्राचार के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग की गयी. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

गड्ढे के कारण आवागमन हुआ जोखिम भरा

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह पांच फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है. दोपहिया वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति ओर भी भयावह हो जाती है व कई स्थानों पर जलजमाव के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है.

सड़क खराब रहने के कारण कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में परेशानी

किसानों ने बताया कि सड़क खराब रहने के कारण कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है. वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों व आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. सड़क बंद होने की स्थिति में लोगों को लगभग पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ता है. सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. प्रदर्शन में शामिल इंदल पासवान, गिरानंद पंडित, बमभोली पंडित, महाबीर पंडित, रामजी पासवान, जयनारायण यादव, जनार्दन पंडित, दिलखुश ठाकुर व कामेश्वर पंडित सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की होगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र पक्कीकरण व मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel