[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया मानक के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करायें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

मानक के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करायें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

0
मानक के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करायें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

केंद्र संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर संबंधित अधिकारी व होगी सख्त कार्रवाई

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आइसीडीएस से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों को पोषाहार, टीकाकरण व स्कूल पूर्व शिक्षा जैसी सरकारी सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित कराया जाना चाहिए. जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने आभा आईडी निर्माण, केंद्रों के नियमित संचालन व अन्य महत्वपूर्ण संकेतकों पर न्यूनतम उपलब्धि रहने के कारण रानीगंज परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार का निर्देश दिया. साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन को स्थगित करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण ट्रैकर में एफआरएस, एचसीएम, बच्चों का वजन माप, गृह भ्रमण आदि से संबंधित कार्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किया जाये. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों का 24 घंटे के अंदर निष्पादन करते हुए अधिक से अधिक नये आवेदन अपलोड करने का निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया. बैठक में डीपीओ आईसीडीएस कविता कुमारी, सभी सीडीपीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel