[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया वोटर पर्ची का करें शत प्रतिशत वितरण : प्रेक्षक

वोटर पर्ची का करें शत प्रतिशत वितरण : प्रेक्षक

0
वोटर पर्ची का करें शत प्रतिशत वितरण : प्रेक्षक

arariya election news 2025

सामान्य प्रेक्षकों किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

arariya election news 2025अररिया. जिले के सभी 06 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव की सफलता को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र, चेक पोस्टों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एस मलारविझी ने जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम अनिल कुमार झा संबंधित सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक ने विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जरूरी पूछताछ की. उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही बीएलओ के माध्यम से वोटर पर्ची का शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया. वहीं सिकटी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. बूथों पर उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. वोटर पर्ची के वितरण व मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. 63

———-

ईवीएम-वीवीपैट डिस्पैच सेंटर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अररिया. विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार व पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने आयोग द्वारा बहाल सभी प्रेक्षकों के साथ जिला मुख्यालय में बनाये गये सभी 04 ईवीएम व वीवीपैट डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार किये जा रहे संपूर्ण इंतजामों का बारीकी से समीक्षा की. इस संबंध में अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये. गौरतलब है कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक के रूप में आयोग द्वारा नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये नेहा मार्व्या, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये विजय दयाराम के, फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये वी कलैयारासी, अररिया विधानसभा क्षेत्र के लिये संजीव सिंह, जोकीहाट के सामान्य प्रेक्षक एस मलारविझी व सिकटी के सामान्य प्रेक्षक इन्द्रमणि त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है. ईवीएम व वीवीपैट के डिस्पैच के लिये जिले में 04 सेंटर बनाये गये हैं. इसमें रानीगंज व अररिया विधानसभा के लिये अररिया कॉलेज अररिया, नरपतगंज व फारबिसगंज के लिये कृषि उत्पादन बाजार समिति, जोकीहाट के लिये अल शम्स मिल्लिया कॉलेज, सिकटी विधानसभा के लिये एमएलडीपीके यादव कॉलेज अररिया को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. वहीं सभी विधानसभा क्षेत्र के लिये मतगणना हॉल व स्ट्रांग रूम कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाया गया है. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कमिशनिंग के कार्य में लगे तकनीकी पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर सहित अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम कमिशनिंग संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है. उन्होंने कर्मियों को टीम भावना के साथ अपने कार्य व दायित्वों के निवर्हन के लिए कर्मियों को प्रेरित किया. जिलाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर के सुरक्षा संबंधी इंतजाम की अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा बलों की प्रभावी तैनाती व सतत निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.64

—–

ईवीएम व वीवीपैट का रैंडमाइजेशन संपन्न

अररिया. विधानसभा चुनाव में प्रशिक्षण के प्रयुक्त वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच के उपरांत ठीक पाये गये वीवीपैट के उपयोग हेतु प्रथम सप्लीमेंट्री द्वितीय रैंडमाइजेशन सोमवार को संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी व निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति यह प्रक्रिया पूरी की गयी. इस प्रक्रिया में प्रथम सप्लीमेंट्री द्वितीय रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये वीवीपैट को रेंडम तरीके से मतदान केंद्रवार संरक्षित रखने के लिए आवंटित किया जाता है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग चुनाव के दौरान किसी मशीन के खराब होने पर किया जाता है.

………….

मुख्यमंत्री के चुनावी सभा स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण अररिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित चुनावी दौरा को लेकर जिलाधिकारी अनिल कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित उनके कार्यक्रम स्थल रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित 2 लालजी उच्च के कार्यक्रम स्थल का जायजा अररिया डीएम अनिल कुमार मिश्रा,एसपी अंजनी कुमार सिंह ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, हेलीपैड के निर्माण, यातायात नियंत्रण सहित अन्य व्यवस्थाओं का गंभीरता पूर्वक जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी व्यापक इंतजाम सुनिश्चित कराने के लिये निर्देशित किया. जिलाधिकारी ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.62

———-

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

अररिया. विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग व जीविका द्वारा स्वीप अभियान के तहत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें स्कूली बच्चे, जीविका दीदी व स्कूली शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इसी तरह आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आकर्षक रंगोली बना कर स्थानीय लोगों को मतदान की प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गा. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलायी गयी. इसी तरह जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया. इसी क्रम में कम मतदान प्रतिशत वाले चिह्नित इलाकों में गीत संगीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया.65

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel