[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया अररिया नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

अररिया नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

0
अररिया नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

अररिया. नगर परिषद अररिया में जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय के लिए सशक्त स्थायी समिति की आवश्यक बैठक आगमी 04 जून को आयोजित करने के लिए मुख्य पार्षद व नप इओ को पत्र लिख कर जानकारी दी गयी है. अररिया नप के वार्ड 16 की नगर पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति की सदस्य नीतू कुमारी ने इसे लेकर मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद के विभिन्न महत्वपूर्ण, प्रशासनिक, वित्तीय व विकासात्मक कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श व आवश्यक निर्णय लेने के लिए बैठक जरूरी है. नीतू कुमारी के अनुसार, वर्तमान में कई महत्वपूर्ण विषय व प्रस्ताव विचाराधीन व लंबित है. जिन पर समिति की स्वीकृति लेना जरूरी है. जनहित व नगर परिषद के कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए आगामी 04 जून को बैठक आयोजित करना आवश्यक बताया गया है. बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, अवलोकन व निर्णय लिए जाएंगे. साथ ही पिछली बैठक की संपुष्टि पर भी विचार होगा. नीतू कुमारी ने मुख्य पार्षद व नप इओ से जनहित व प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जल्द बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. नगर परिषद में लंबित कार्यों पर अब 04 जून की बैठक में फैसला होने की उम्मीद है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel