[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया युवक से आठ हजार रुपये व मोबाइल की लूट

युवक से आठ हजार रुपये व मोबाइल की लूट

0
युवक से आठ हजार रुपये व मोबाइल की लूट

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के भीमा गांव स्थित बगीचा के समीप बीते शुक्रवार की दोपहर को अज्ञात अपराधियों द्वारा बाइक से पार्सल वितरण करने गये युवक से पिस्टल का भय दिखाकर 08 हजार रुपये नकद सहित मोबाइल छीन लिये. इस मामले में डिलीवरी युवक भतौजा गांव का पप्पू कुमार यादव ने पलासी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में पीड़ित ने कहा है कि बीते शुक्रवार की दोपहर समय पौने 02 बजे पार्सल वितरण करने भीमा गांव गये थे. इसी क्रम में बगीचा के समीप बाइक सवार जबकि दो व्यक्ति मुंह पर गमछा लपेटे हुए थे. उक्त अपराधियों ने जबरन बाइक रोककर हथियार का भय दिखाते हुए जेब से 08 हजार रुपये नकदी व मोबाइल छीन लिया. साथ ही बाइक की चाबी भी ले गये. इधर पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

———–

मारपीट में चार व्यक्ति घायल

पलासी. प्रखंड के अलग-अलग गांव में शनिवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 01 महिला सहित 04 व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में डेहटी गांव का साकिब रजा, बेलसरी गांव का शंकर यादव, सोनी देवी, लक्ष्मी मांझी शामिल हैं. चारों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया. इस बात की जानकारी डाॅ चंदन कुमार ने देते हुए बताया कि उक्त सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद खतरे से बाहर है.

——

सड़क दुघर्टना में पांच जख्मी

पलासी. बीते 24 घंटे के दौरान प्रखंड के विभिन्न मार्गों पर हुई सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में टेढ़ागाछ किशनगंज का रविकुमार सिन्हा, उरलाहा गांव की रंभा देवी, महेंद्रपुर गांव का अभिषेक कुमार मंडल, मोहनियां गांव का बबलू मंडल, कुम्हिया गांव का मो जहांगीर शामिल है. सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया. इस संबंध में डाॅ चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घायल में बबलू कुमार गांव मोहनियां, मो जहांगीर गांव कुम्हिया व अभिषेक कुमार गांव महेंद्रपुर इस तीनों व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel