[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत

सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत

0
सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत

अररिया. आरएस थाना क्षेत्र के जेल मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से ई-रिक्शा के चालक की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार, ओमनगर वार्ड 08 निवासी रंजीत चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र रोनित कुमार ई-रिक्शा से आरएस से वापस अररिया की ओर लौट रहा था. जैसे ही वह अररिया जेल मोड़ के समीप पहुंचा तो अररिया की ओर से तेजगति से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य ई-रिक्शा चालकों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने ई-रिक्शा चालक को सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस व नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां के बयान पर अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

यातायात थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन व ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel