अररिया. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पुलिस केंद्र में चल रहे नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित व दक्ष पुलिस बल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण गुण है व एक सशक्त व संवेदनशील पुलिसकर्मी बनने के लिए बुनियादी प्रशिक्षण का यह दौर बेहद निर्णायक होता है. इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सुधीर कुमार,परिचारी प्रवर भी मौजूद थे.