[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सुंदरनाथ धाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सुंदरनाथ धाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

0
सुंदरनाथ धाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कुर्साकांटा. माघ माह के पहली मक्कर व मौनी आमावस्या के शुभ योग में रविवार को क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में अहले सुबह से हीं श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा. पहली मक्कर में लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. सुंदरी मठ न्यास समिति के प्रबंधन अनुसार महंत सिंहेश्वर गिरि ने प्रात: काल दैनिक पूजा के बाद सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिये शिव-पार्वती मंदिर का कपाट खोल दिया. वहीं इस अवसर पर 40 बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया. मौके पर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, विजय केशरी, हेरम सिंह, रामदेव सरदार, श्याम राम, रामप्रसाद शर्मा, मनोज भगत, रामानंद मंडल, भानू सिंह मंदिर, छोटू साह मंदिर परिसर की व्यवस्था में लगे रहें. इधर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो को लेकर विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, सअनि विकास कुमार सिंह सदलबल सुबह से ही सुरक्षा में लगे रहे.

….

श्री श्यामसुंदर धाम शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

अररिया. माघ मास के पहले मक्कर में जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतियोंना मे बने श्री श्यामसुंदर धाम नर्मदेश्वर शिव मंदिर में शिवभक्तों सहित श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी. शिव मंदिर निर्माणकर्ता सह मुख्य व्यवस्थापक विनोद प्रसाद ने बताया कि श्यामसुंदर धाम नर्मदेश्वर शिव मंदिर में साक्षात भगवान शिव विराजमान है. उन्होंने इस मंदिर को मनोकामना मंदिर की संज्ञा देते हुए कहा कि जो भी पीड़ित महिला पुरुष, बच्चे अथवा बच्चियां श्रद्धाभाव से कोई भी मन्नत मांगते हैं तो उनकी मनोकामना पूरी होती हैं. मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त मंदिर आकर पूजा अर्चना करते हैं. बताया गया कि मंदिर से जुड़े महंत कारे लाल मंडल की देखरेख में पूजन आदि कार्य श्रद्धा भाव से किया जा रहा है. मंदिर के सहयोगी व्यवस्थापक बिकास, विनीत व विवेक विकास कार्यों में एकजुटता के साथ लगे हुए हैं.

——

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर किया जलार्पण

ताराबाड़ी. अररिया प्रखंड के मदनेश्वर धाम मदनपुर में पहले मक्कर को ले रविवार को भोला बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने भोला बाबा के दरबार में पूजा अर्चना की व शिवलिंग पर जल अर्पित किया. वहीं अपने-अपने बच्चों का मुंडन भी कराया. श्रद्धालु अपने-अपने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, ऑटो से रविवार को मदनपुर पहुंचे, इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर अवस्थित तालाब से जल भर कर मदनेश्वरनाथ शिव लिंग पर चढ़ाया. दिन भर जयकारे की गूंज से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel