[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

0
प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बौसी में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

मामा बोले- भांजे की पीट कर हुई है हत्या

परवाहा. रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल मिले युवक का इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवक नरपतगंज थाना क्षेत्र का निवासी था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नरपतगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर नरपतगंज पुलिस पहुंची व मृतक के परिजनों से जानकारी ली. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल अररिया भिजवा दिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. मृतक युवक नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड संख्या 12 निवासी अमर कुमार दास (18) पिता संजय दास है. अमर बौसी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. वहां प्रेमिका के परिजनों व स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही उनलोगों ने उसे घेर लिया व जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बौसी पुलिस ने सूचना पर घायल अमर को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अररिया सदर अस्पताल पहुंचते ही युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया रेफर किया. पूर्णिया से भी भागलपुर रेफर कर दिया गया. भागलपुर ले जाते समय रास्ते में ही अमर कुमार दास की मौत हो गयी.

मामा से कॉलेज जाने के नाम पर एक हजार रुपये लेकर निकला था घर से

जानकारी के मुताबिक मृतक अमर कुमार दास स्नातक का छात्र था. वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था. मंगलवार की दोपहर लगभग 10 बजे अमर ने अपने मामा ख्बादह डुमरिया वार्ड संख्या 11 निवासी शंकर दास से एक हजार रुपये मांगा, इसके बाद मामा ने पूछा कि कहां जाओगे तो वह बोला कि फारबिसगंज कॉलेज फार्म भरने जाएंगे. अमर मकान में लेबर का काम करता था, वह काम पर भी नहीं गया. मामा से 01 हजार रुपये लेकर वहां से निकल गया. अमर के मामा शंकर दास ने बताया कि मंगलवार की शाम 07 बजे मेरे बहनोई संजय दास ने फोन किया और बोला कि अमर का एक्सीडेंट हो गया है, जब उनके दिये मोबाइल नंबर पर बात की तो बताया कि बौंसी थाना के थानाध्यक्ष हैं. उन्होंने बताया कि अमर बुरी तरह से घायल है, अभी रानीगंज रेफरल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. सूचना पर वे सभी फारबिसगंज पहुंचे तो फिर फोन आया कि अररिया सदर अस्पताल चले आइये. वहां वहुंचने पर देखा कि अमर बुरी तरह से घायल है. पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात है, उसी मामले को लेकर लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने अमर को मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया था. उसे बौंसी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.

—————

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, प्रेमी की गयी जान

मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया.

अमर की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी. इसी के चक्कर में 18 वर्षीय अमर नरपतगंज स्थित अपने घर से 40 किलोमीटर दूर बौंसी थाना क्षेत्र के तमघट्टी पहुंच गया. कहा जा रहा है कि कथित प्रेमिका के परिजनों ने उसकी जम कर पिटाई कर अधमरी हालत में छोड़ दिया. मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.

पहले भी हुई है इस प्रकार की घटना

बता दें कि रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता खरसाही पंचायत के बढुआ गांव में अपने प्रेमिका आरती से मिलने गये छोटू की आरती के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मामला काफी सुर्खियों में रहा था. इस प्रेम की कहानी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी. आरती ने मामले में अपने प्रेमी के परिजनों की मदद की व अपने प्रेमी छोटू के बड़े भाई मनु से शादी भी कर ली थी. मामले में सभी आरोपित गिरफ्तार हो गये थे, अभी सभी विचाराधीन कैदी हैं.

सोशल मीडिया पर से हुई थी पहचान

नरपतगंज का युवक अमर मजदूरी करता था. उसने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म को पहले तो मनोरंजन का साधन बनाया. लेकिन यहीं पर हुए संपर्क ने प्रेम प्रसंग का रूप ले लिया और उसी प्रेम के चक्कर में अमर की जान चली गयी.

मृतक के मामा के घर से रानीगंज की दूरी 40 किलोमीटर

मृतक अमर के मामा शंकर दास ने घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात सात बजे जीजा के फोन पर सूचना दी कि अमर गंभीर हालत में रानीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती है. शंकर दास ने आरोप लगाया कि उनके भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है.

प्रमिका से मिलने आया था युवक

प्रेम प्रसंग का मामला था. उसी में युवक यहां आया था. मिलने के दौरान युवती के परिजन व आसपास के लोगों के द्वारा मारपीट की गयी थी. फिलहाल परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष बौंसी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel