[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया डाटा ऑपरेटर का अपराधियों ने किया अपहरण

डाटा ऑपरेटर का अपराधियों ने किया अपहरण

0
डाटा ऑपरेटर का अपराधियों ने किया अपहरण

भरगामा. थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है, जहां पंचायत भवन के डाटा ऑपरेटर की अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है. जानकारी अनुसार जयनगर पंचायत भवन में कार्यरत डाटा ऑपरेटर कन्हैया कुमार गुरुवार की संध्या 5:30 बजे अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार्यस्थल से करीब 500 गज की दूरी पर परिहारी वितरणी छोटी नहर के पास पहले से घात लगाये बैठे तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने उन्हें जबरन रोक लिया व अगवा कर लिया. अपराधी कन्हैया कुमार की बाइक भी अपने साथ लेते गये. घटना के बाद से डाटा ऑपरेटर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है. जिससे परिजनों व स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गयी है. सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुमन सिंह व सरपंच बिहारी मेहता ने तत्काल भरगामा थाना को घटना की जानकारी दी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई नितेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. पुलिस संभावित ठिकानों व संदिग्धों की तलाश में जुट गयी है. साथ ही इलाके में सघन छानबीन व नाकाबंदी भी की जा रही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि मामले को हर एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही अपहृत डाटा ऑपरेटर को सुरक्षित बरामद कर लिया जायेगा. वहीं इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है व लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel