[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सदर अस्पताल में हार्ट कैल्सियम स्कोर जांच की हुई शुरुआत

सदर अस्पताल में हार्ट कैल्सियम स्कोर जांच की हुई शुरुआत

0
सदर अस्पताल में हार्ट कैल्सियम स्कोर जांच की हुई शुरुआत

अब हृदय जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, एआइ तकनीक से मिलेगा सटीक रिपोर्ट अररिया. सदर अस्पताल अररिया में अब हृदय रोग से संबंधित सीटी कैल्सयम स्कोर जांच की अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गयी है. इस सेवा के प्रारंभ होने से अब मरीजों को पटना, पूर्णिया या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. अस्पताल में स्थापित एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक माध्यम से जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. जिससे कम समय में सटीक व विश्वसनीय परिणाम उपलब्ध हो रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, सीटी कैल्सियम स्कोर जांच से हृदय की धमनियों में जमा कैल्सियम की मात्रा का पता चलता है. जिससे हार्ट अटैक के संभावित खतरे का समय रहते आकलन किया जा सकता है. हाल ही में 70 वर्षीय एक मरीज की जांच में कुल कैल्सियम स्कोर 350 पाया गया. जो उच्च जोखिम श्रेणी में आता है. चिकित्सकों के अनुसार, यह धमनियों में अधिक कैल्सियम जमाव को दर्शाता है. इसका समय पर उपचार व जीवनशैली में सुधार से गंभीर हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है. ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में विगत 05 वर्षों से सीटी स्कैन सेवा मीडिऑन डायग्नोस्टिक लिमिटेड, हावड़ा (कोलकाता) द्वारा संचालित किया जा रहा है. अब हार्ट कैल्सियम स्कोर की सुविधा शुरू होने से यह सेवा जिलेवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. सिविल सर्जन केके कश्यप ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि उन्नत चिकित्सा सुविधाएं जिला स्तर पर उपलब्ध हों. हार्ट के सीटी कैल्सियम स्कोर की शुरुआत हृदय रोग की समय पर पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. मीडिऑन डायग्नोस्टिक लिमिटेड के प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि एआई तकनीक के माध्यम से मरीजों को तेज व सटीक रिपोर्ट उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह जांच निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध है. जांच रिपोर्ट कम समय में प्रदान की जा रही है. वहीं चिकित्सक कुमार मार्तंड ने मरीजों के लिए सलाह देते हुए बताया कि नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर व6 कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं. धूम्रपान व तंबाकू का सेवन बंद करें. प्रतिदिन 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें. संतुलित व कम तेल, नमक वाला भोजन करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel