[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया महाअष्टयाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

महाअष्टयाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

0
महाअष्टयाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

अररिया. शहर के स्वर्ग स्थल व मोक्ष धाम पनार नदी बाबाजी कुटिया हनुमान मंदिर में चल रहे महाअष्टयाम संकीर्तन से अररिया का वातावरण भक्तिमय है. यह आयोजन आगामी रविवार तक चलता रहेगा. रविवार को हवन के बाद अष्टयाम का समापन होगी. अष्टयाम शुरू होने से पूर्व कई विद्वानों ने मिल कर रामचरित मानस का पाठ किया. मानस पाठ के बाद से रामधुन संकीर्तन अनवरत जारी है. बाबाजी कुटिया में संध्या काल श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है. महाअष्टयाम में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने अपने माता- पिता के साथ बजरंगबली व मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर सुख समृद्धि की कामना की. इस महाअष्टयाम से पूरे शहर के लोग भक्ति के सागर में डूब जाते हैं. इसमें खास बात यह है की कीर्तन मंडली द्वारा देश भक्ति व भक्ति झांकी भी दिखाया जा रहा है. जब श्रद्धालु हनुमान मंदिर के पावन स्थल पर पहुंचकर रामधुन की रंग में रंग जाते हैं. इससे कुटिया की शोभा अवर्णनीय हो जाती है. भक्तों के आने का सिलसिला लगभग आधी रात तक चलता रहता है. मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक साधक नानू बाबा ने बताया कि इस कुटिया में कई दशक से हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन का लगातार आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष होने वाले इस अष्टयाम में जिले के कई प्रखंडों से कीर्तन मंडली शामिल होते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel