[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया बाबाजी कुटिया मे उमड़ी भक्तों की भीड़

बाबाजी कुटिया मे उमड़ी भक्तों की भीड़

0
बाबाजी कुटिया मे उमड़ी भक्तों की भीड़

अररिया. अररिया शहर के स्वर्ग स्थल व मोक्ष धाम बाबाजी कुटिया स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे अष्टयाम संकीर्तन से पूरे अररिया शहर का वातावरण भक्तिमय है. यह आयोजन आज यानी रविवार को समापन होगा.बीते मंगलवार से रामधुन संकीर्तन लगातार जारी है. शाम के समय अवर्णनीय हो जाती है. स्थल की शोभा महाअष्टयाम संकीर्तन के कारण बाबाजी कुटिया में संध्या काल श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है. इससे पूरा शहर के लोग भक्ति के सागर में डूब जाते हैं. इसमें खास बात यह है की कीर्तन मंडली द्वारा देश भक्ति क्षांकी भी दिखाया जा रहा है. जब हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे हनुमान मंदिर के पावन स्थल पर पहुंचकर रामधुन की रंग में रंग जाते हैं. मां खड्गेश्वरी काली के साधक साधक नानू बाबा ने बताया कि इस कुटिया में कोई दशक से हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन का लगातार आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष होने वाले इस अष्टयाम में जिले के कई प्रखंडों से कीर्तन मंडली शामिल होती है. ताराबाड़ी के सरोज कुमार समेत कई कीर्तन मंडली अपने साथ छोटे छोटे बच्चों को भी लेकर आती है. उनका मनमोहक नृत्य माहौल को आकर्षक व भक्तिमय बना देता है. खासकर संध्या काल कीर्तन मंडली में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं, भूत पिचााश व पवनसुत के वेश में बाल नर्तकों की गतिविधि महाअष्टयाम में चार चांद लगा देती हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel