[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया हत्या व लूटकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार

हत्या व लूटकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार

0
हत्या व लूटकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार

फोटो:-15- गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते एसपी अमित रंजन. प्रतिनिधि, अररिया रानीगंज थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व अपराधियों ने लूट करते हुए मवेशी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसको लेकर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. जिसमें एसपी अमित रंजन ने बुधवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि गत 07 अगस्त की सुबह करीब 07 बजे मवेशी व्यापारी मो बाबू (40) पिता सुलेमान को अररिया-रानीगंज मार्ग पर रामपुर नहर के समीप कजरा पुल के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी. हत्या व लूटकांड में शामिल शेष बचे एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी सहित घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए गठित टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. साथ ही गिरफ्तार उक्त आरोपी के पास से घटनाक्रम में प्रयोग किया गया मोबाइल को बरामद कर लिया गया है. इस छापेमारी व गिरफ्तारी टीम में शामिल पुनि सह रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, पुअनि कनकलता, पुअनि पूनम कुमारी, पुअनि सुरेंद्र कुमार, सअनि रवि प्रकाश, डीआइयू शाखा के पुअनि नागेंद्र कुमार, पुअनि विवेक कुमार, सहित डीआइयू की अन्य टीम व सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel