[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

0
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

सिमराहा. जिले की सिमराहा थाना पुलिस ने आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए खड़े एक युवक को हथियार, मैगजीन व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया़. हालांकि मौके से दो अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहें. पकड़ा गया युवक सिमराहा थाना क्षेत्र के कौआचार वार्ड संख्या 5 के रहने वाले रामविलास मंडल के 27 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार मंडल है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया है. इस बात की जानकारी सिमराहा थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने दी. मामले को लेकर जानकारी देते हुये सिमराहा थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खवासपुर के देपुरा गुरम्ही के पास अपराध को अंजाम देने की नियत से खड़े थे. सूचना के बाद थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंची. जहां पुलिस को देखते हुए युवक भागने लगे. जिसमें से दो युवक फरार हो गये. लेकिन मौके से रुपेश कुमार मंडल को धर दबोचा गया. तलाशी के क्रम में उनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि हिरासत में लिए गये रुपेश कुमार मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास है. अररिया समेत अन्य जिलों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसकी जानकारी पुलिस की ओर से इकट्ठा की जा रही है. थानाध्यक्ष ने फरार हुए दो बदमाशों की पूरी जानकारी मिलने की बात करते हुये शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का दावा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel