[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया कॉस्मेटिक दुकान से 75 हजार की चोरी

कॉस्मेटिक दुकान से 75 हजार की चोरी

0
कॉस्मेटिक दुकान से 75 हजार की चोरी

ररिया. नगर थाना क्षेत्र स्थित हटिया रोड में एक कॉस्मेटिक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बुधवार की देर रात 75 हजार रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. दुकानदार इम्तियाज अहमद ने बताया कि उन्होंने बुधवार की शाम करीब आठ बजे रोज की तरह दुकान बंद की थी. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों से दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मिली. इस मौके पर पहुंचे तो दुकान से महंगे कॉस्मेटिक उत्पाद, क्रीम, लोशन, परफ्यूम व गल्ले में रखी नकदी गायब थी. चोरी का कुल नुकसान 70 से 75 हजार रुपये के बीच आंकी गयी है. घटना की सूचना पर इम्तियाज अहमद ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया. नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है व इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

व्यापारियों में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है. व्यापारियों का कहना है कि घटना क्षेत्र शहर का सबसे व्यस्त व घनी आबादी वाला क्षेत्र है, फिर भी रात में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने व बाजार में बेहतर लाइटिंग की मांग की है. व्यापारियों ने प्रशासन से त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि अभी कदम नहीं उठाये गये तो अन्य दुकानदार भी ऐसी घटनाओं के शिकार हो सकते हैं. बताया गया कि 15 दिन में कॉस्मेटिक दुकान में यह दूसरी घटना है. ऐसी घटना शहर के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर चोरी गये सामान की बरामदगी व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel