[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

0
प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

कुर्साकांटा. विशेष मतदाता पुनरीक्षण 2025 को जारी निर्देश का पालन करते हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. जिसमें चार कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रतिनियुक्त कर्मियों में एलएसबीए बीसी श्यामनंदन प्रसाद, स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार, अमरनाथ ठाकुर, मंटू बेसरा शामिल हैं. बीडीओ ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्य में शामिल सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक से प्रत्येक दिन रविवार सहित संध्या चार बजे तक दैनिक कार्यों का प्रतिवेदन समेकित कर प्रखंड प्रधान सहायक कृत्यानंद पासवान को देना सुनिश्चित करेंगे. वहीं उक्त कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी का उपस्थित नहीं रहने पर संबंधित कर्मी को अनुपस्थित मानते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए डीएम को प्रतिवेदित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel