[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष बने सैफ अली खान

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष बने सैफ अली खान

0
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष बने सैफ अली खान
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सैफ अली खान.

फारबिसगंज (अररिया) से मो. कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:

Congress Minority Department: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया के जिलाध्यक्ष पद पर भागकोहेलिया पंचायत निवासी सैफ अली खान को मनोनीत किया गया है. जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है.

जारी प्रेस विज्ञप्ति में सैफ अली खान ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी. छात्र हित, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था और क्षेत्र की समस्याओं के साथ वंचित समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास किया था.

कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार

सैफ अली खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुंच रही है.

गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लक्ष्य

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है. एक जिला अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगी.

उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मिलेगी नई मजबूती

सैफ अली खान ने सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel