[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया छोटू गुप्ता व डब्लू भगत फाइनल में पहुंचे

छोटू गुप्ता व डब्लू भगत फाइनल में पहुंचे

0
छोटू गुप्ता व डब्लू भगत फाइनल में पहुंचे

सिमराहा. सिमराहा बाजार में कैरम बोर्ड टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. जिसके बाद रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ. पहले मुकाबले में डब्लू भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर को पराजित कर सभी को चौंका दिया. वहीं दूसरे मुकाबले में नौशाद ने कुंदन गुप्ता को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. आयोजन समिति में प्रेम प्रभात गुप्ता, सुभम कुमार, प्रतीक गुप्ता, छोटू गुप्ता, अमन सोनी, अंशु गुप्ता एवं हिमांशु सोनी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में मनीष भगत, आज़ाद, मिकाइल, मुन्ना यादव व पवन शामिल रहे. टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका प्रेम प्रभात गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में गौतम कुमार ने जिम्मेदारी संभाली. फाइनल मुकाबले में एक ओर छोटू गुप्ता ने अपनी जगह बनाई, तो दूसरी ओर डब्लू भगत ने भी फाइनल में प्रवेश किया. दोनों के बीच फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा. पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा. स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel