[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया छह से 11 तक लगेगा कैंसर रोग परामर्श सप्ताह : डॉ अजमत

छह से 11 तक लगेगा कैंसर रोग परामर्श सप्ताह : डॉ अजमत

0
छह से 11 तक लगेगा कैंसर रोग परामर्श सप्ताह : डॉ अजमत

सिकटी. सीएचसी सिकटी में निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श सप्ताह का आयोजन 06 से 11 फरवरी तक किया जायेगा. इस जागरूकता अभियान में कैंसर स्क्रीनिंग व कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाना है. इसके लिए विभाग ने प्रत्येक गुरुवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने बताया कि इस अभियान के तहत सामान्य लोगों की भी स्क्रीनिंग कर जांच की जाएगी. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. जांच के बाद लोगों को तैनात चिकित्सक के माध्यम से उचित परामर्श दिया जाएगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया है. उन्होंने बताया कि कैंसर लाइलाज नहीं है, बशर्ते कि सही समय पर इसका पहचान किया जा सके. उन्होंने बताया कि इसके शुरुआती लक्षण को पहचान कर बचाव संभव है. स्क्रीनिंग को लेकर होगी अलग व्यवस्था डॉ अजमत राणा ने बताया कि निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श सप्ताह के दौरान लगने वाले शिविर में आने वाले मरीजों को सामान्य कैंसर जैसे मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय का कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी. जिसमें विशेष रूप से महिलाओं का कैंसर स्तन व गर्भाशय का मुख के स्क्रीनिंग के लिए अलग से एक कमरे की व्यवस्था की जाएगी. साथ हीं उसमें सामान्य कैंसर जैसे मुंह, स्तन व गर्भाशय के मुख के कैंसर आदि के संभावित कारणों, लक्षण व उसके बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel