[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी चहल-पहल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी चहल-पहल

0
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी चहल-पहल

पंचायत सरकार भवन किरकिचिया का किया निरीक्षण 23 a- प्रतिनिधि, फारबिसगंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को ले कर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों डीडीसी रोजी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, डीपीआरओ मनीष कुमार व निदेशक सुरक्षा कोषांग अररिया नितेश पाठक ने मौजूद बीडीओ, पीओ सहित अन्य कनीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. इस क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय ठाकुर ने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवन स्थित तालाब के किनारे लाइटिंग लगाने व इसे सुंदर व आकर्षक तरीके से सजाये जाने के लिए प्रोजेक्ट बनाये. कहा शहर से सटे पंचायत में इस प्रकार का तालाब व स्थान है यदि इसे सुसज्जित तरीके से सजा दिया जाता है तो लोग यहां पहुंचेंगे. उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी को भी पंचायत सरकार भवन व परिसर में स्थित तालाब को आकर्षक रूप से सजाए जाने की सलाह दी. इससे पूर्व पदाधिकारियों ने प्रखंड के पोठिया विकास योजना के तहत किये जा रहे मखाना व शिमला मिर्च के खेती का व आरटी मोहन पंचायत में मिक्स एग्रीकल्चर फार्म की जा रही पपीता व हल्दी आदि की खेती आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जिला में मुख्यमंत्री का होने वाले संभावित कार्यक्रम के तैयारी को लेकर जिला में पांच जगह को चयनित कर उक्त पांच जगहों पर जो विकास व सुधार करना है तैयारी करना है उसके लिए निरीक्षण किया जा रहा है.इन पांच जगहों में फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया,आरटी मोहन,पोठिया व रानीगंज प्रखंड के पहुंसरा व हांसा पंचायत शामिल हैं. ————- 40 एकड़ बने तालाब का किया निरीक्षण 25- प्रतिनिधि, सिमराहा गुरुवार को जिले के कई विभागों के पदाधिकारियों ने फारबिसगंज प्रखंड के पोठिया पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान डीडीसी रोजी कुमारी, एडीएम अजय कुमार ठाकुर, अररिया एसडीओ अनिकेत कुमार, डीईओ संजय कुमार आदि ने दोनों पंचायतों में तालाब, स्कूल आदि योजनाओं का निरीक्षण किया. पोठिया पंचायत में डीडीसी व अन्य अधिकारियों ने मनरेगा से निर्मित तालाब, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय अररिया का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने पोठिया में तालाब, शिमला मिर्च, केला का बगान, पोली हाउस आदि जगह गये. वहीं पोठिया में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से 40 एकड़ में विभिन्न किसानों द्वारा बनाये गये तालाब का निरीक्षण किया. साथ ही मखाना प्रोसेसिंग यूनिट के विषय में जानकारी ली. वही जिले वरीय अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पोठिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय संथाली टोला का भी निरीक्षण किया. जहां विद्यालय में विधि व्यवस्था का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel