[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया फारबिसगंज के सौरभ ने बीपीएससी में मारी बाजी, बनेंगे बीडीओ

फारबिसगंज के सौरभ ने बीपीएससी में मारी बाजी, बनेंगे बीडीओ

0
फारबिसगंज के सौरभ ने बीपीएससी में मारी बाजी, बनेंगे बीडीओ
बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सौरभ गुप्ता

अररिया से मो. कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:

BPSC Success Story Araria: फारबिसगंज के युवा सौरभ गुप्ता ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और दवा व्यवसायी समुदाय में खुशी का माहौल है.

सौरभ, जिले के प्रसिद्ध थोक दवा व्यवसायी एवं फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के पुत्र हैं. उनकी सफलता पर माता पूनम देवी, बहनें कशिश और शशि सहित पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है.

शिक्षा से सफलता तक का सफर

सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना स्थित डोमिनिक सैवियो स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने ए.एन. कॉलेज, पटना से अंग्रेजी विषय में स्नातक (बीए) तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एमए) की डिग्री हासिल की. निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित की.

पिता को समर्पित की सफलता

सौरभ ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को फादर्स डे के अवसर पर अपने पिता को समर्पित किया है. साथ ही भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करने की इच्छा भी जताई.

बधाइयों का लगा तांता

सौरभ की सफलता पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

इसके अलावा बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह, महासचिव प्रभाकर कुमार, फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव मनोज कुमार भारती, संरक्षक विनोद सरावगी, उपाध्यक्ष मनोज मेहता, संगठन सचिव मणिशंकर प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अररिया की और खबरें यहां से पढ़ें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel