[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी

जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी

0
जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी

अररिया. जिले में भीषण ठंड व शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट व सुबह–शाम घने कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक जिले में ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है. खासकर सुबह व देर शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गयी है. भीषण ठंड के चलते सड़कों पर आवाजाही कम हो गयी है. सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर वर्ग व खेतों में काम करने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. शीतलहर के कारण गरीब व असहाय वर्ग के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं.

कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां छह जनवरी तक स्थगित

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाया है. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 06 जनवरी तक पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है. इस अवधि में कक्षा 8 तक के बच्चों की नियमित पढ़ाई स्थगित रहेगी. वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिये पढ़ाई के समय में बदलाव किया गया है. आदेश के अनुसार इन कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है. बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक खुले रहेंगे. यह आदेश केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा, जबकि आंगनबाड़ी से जुड़े अन्य प्रशासनिक कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. परीक्षा की तैयारी से जुड़ी आवश्यक गतिविधियां सुरक्षा मानकों के पालन के साथ जारी रखा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel