[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया अररिया के 19 केंद्रों पर 14 व 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा: डीएम-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग

अररिया के 19 केंद्रों पर 14 व 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा: डीएम-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग

0
अररिया के 19 केंद्रों पर 14 व 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा: डीएम-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग
परमान सभागार में ब्रीफिंग बैठक
अररिया से पंकज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस में सिपाही के हजारों पदों पर बहाली के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. अररिया जिला मुख्यालय सहित विभिन्न अनुमंडलों में बनाए गए कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर आगामी 14 जून (रविवार) और 17 जून (बुधवार) को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी, पेपर लीक की अफवाह या मुन्नाभाइयों (स्कॉलर्स) की एंट्री को रोकने के लिए डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित परमान सभागार में एक हाई-प्रोफाइल ब्रीफिंग बैठक की. इस संयुक्त बैठक में जिले के सभी जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्रों के वीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता अक्षम्य होगी और सीधे प्राथमिकी (FIR) का कारण बनेगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा; रिपोर्टिंग टाइम चूके तो गेट पर ही रुकेंगे अभ्यर्थी

  • परीक्षा की तिथियां: 14 जून और 17 जून (दो दिवसीय चरण).
  • प्रथम पाली (Morning Shift): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक. इस पाली के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे तय किया गया है. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व (सुबह 09:00 बजे) केंद्र का मुख्य गेट पूरी तरह सील कर दिया जाएगा.
  • द्वितीय पाली (Evening Shift): अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक. इस पाली के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 01:00 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. दोपहर 02:00 बजे के बाद किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं मिलेगी.

बायोमेट्रिक हाजिरी और लाइव सीसीटीवी का पहरा; निजी पेन लाने पर पूर्ण रोक

  • डिजिटल वेरिफिकेशन: परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही सभी अभ्यर्थियों का डिजिटल बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठे का निशान) और लाइव फोटोग्राफी की जाएगी. इस डेटा का मिलान बाद में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के समय किया जाएगा.
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बैन: ब्लूटूथ, वॉइस रिकॉर्डर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के चुंबकीय उपकरण के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को सीधे जेल भेजा जाएगा. महिला अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के लिए महिला पुलिस बल के साथ अलग से बंद जांच कक्ष (Frisking Booth) बनाए गए हैं.
  • पर्षद का विशेष पेन: अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में अपने साथ कोई भी निजी पेन (बॉलपेन या जेलपेन) ले जाने की अनुमति नहीं होगी. ओएमआर (OMR) शीट भरने के लिए परीक्षा हॉल के अंदर ही पर्षद द्वारा विशेष पेन उपलब्ध कराया जाएगा.
  • शिक्षकों पर भी लागू नियम: केंद्राधीक्षक और परीक्षा ड्यूटी में लगे वीक्षक (Invigilators) भी परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

जिला नियंत्रण कक्ष से होगी लाइव मॉनिटरिंग; बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का जिम्मा

“सभी 19 परीक्षा केंद्रों के कमरों और गलियारों में हाई-डेफिनिशन लाइव सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं, जिनका सीधा प्रसारण जिला नियंत्रण कक्ष और पटना स्थित पर्षद मुख्यालय में होगा.”

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को कड़े निर्देश दिए हैं कि भीषण उमस और गर्मी को देखते हुए सभी 19 केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए ठंडे शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, वैकल्पिक जेनरेटर व्यवस्था, स्वच्छ शौचालयों और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था और कानून के अनुपालन की पूरी जिम्मेदारी अनुमंडल अधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) को संयुक्त रूप से सौंपी गई है. वहीं, पूरे जिले में परीक्षा संचालन के वरीय प्रभारी के रूप में अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा को नियुक्त किया गया है, जो उड़नदस्ता टीमों के साथ केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे.

अररिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel