[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया Bihar: बीजेपी नेता को नशेड़ियों ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल रेफर

Bihar: बीजेपी नेता को नशेड़ियों ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल रेफर

0
Bihar: बीजेपी नेता को नशेड़ियों ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल रेफर
प्रतीकात्मक फोटो

Bihar: अररिया जिले के कुआड़ी थाना क्षेत्र के सुंदरी वार्ड संख्या-10 निवासी भाजपा नेता राजकिशोर सिंह पिता जनक लाल सिंह शुक्रवार की रात अपने दरवाजे पर खड़ा था. उन्होंने देखा कि दरवाजे के आगे कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. बीजेपी नेता ने नशे में धुत लोगों को कहा कि खाए पीए हैं जाइए घर पर आराम कीजिए. इतना कहते ही हंगामा कर रहा सूरज नारायण सिंह उर्फ सूर्य नारायण सिंह ने घात लगाकर धारदार चाकू से राजकिशोर सिंह के पेट में प्रहार कर दिया.

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

चाकू लगते ही राजकिशोर सिंह के पेट से काफी खून बहने लगा होने लगा. रक्तस्राव होता देख वह अपने घर की ओर दौड़े. पीड़ित युवक के पिता जनक लाल सिंह गमछा से पेट को बांधकर इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने आनन फानन में युवक को लेकर पीएचसी कुर्साकांटा लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ वसीम अख्तर ने युवक के पेट से अंदर का अंग बाहर आने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

परिजनों ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को पूर्णिया के कसवा स्थित मैक्स अस्पताल में जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ रहा है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में है. इधर इस मामले में कुआड़ी थाना में युवक के पिता ने सुर्यनारायण सिंह उर्फ सूरज नारायण सिंह सहित चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस अलग अलग एंगल से जांच में जुट गई है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

इसे भी पढ़ें: तीन दिन पहले घर से निकला युवक का गेहूं खेत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

Previous article Bihar News: नशेड़ियों ने पुलिस गश्ती टीम पर किया हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी..
Next article Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, पैरों की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel