[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया एटीएम कटर गिरोह का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

एटीएम कटर गिरोह का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

0
एटीएम कटर गिरोह का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

एक पिकअप वैन, दो सिलिंडर, गैस कटर सहित अन्य सामग्री बरामद जोकीहाट. जोकीहाट थाना पुलिस ने एटीएम काटकर चोरी करने वाले हरियाणा के एक गिरोह का खुलासा करने में सफलता पायी है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को जहानपुर चौक स्थित एटीएम से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी बदमाश हरियाणा के रहने वाला हैं जिसका लोकल कनेक्शन भी सामने आया है. शातिर अपराधी से एक पिकअप वैन, दो गैस सिलिंडर, गैस कटर उनके किराये के मकान थपकोल गांव से बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सरफराज पिता मो वसीर, उम्र 46, ग्राम सिरौली, जुबैर पिता युनूस, घर जमालगढ़, साबिर उम्र 20 वर्ष पिता उमर मोहम्मद, घर पिपरौली तीनों थाना पुन्हाना जिला नुहू, चौथा आरोपित रियाज मोहम्मद उम्र 35 वर्ष, पिता मो रूद्दार, घर उतावर, थाना हातिन जिला पलवल सभी राज्य हरियाणा का रहने वाला है. जबकि पांचवां आरोपित मो वकील जो पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. सभी जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल गांव के शाहिद के घर किरायेदार की तरह रहते थे. इतना ही नहीं शाहिद व जिकरूल के साथ मवेशी चोरी का भी धंधा करता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो पिकअप वैन पंजीयन संख्या एचआर 74 बी6, 6310 जहानपुर चौक स्थित एटीएम के पास देर रात खड़ी थी. गश्ती के दौरान खडी़ वाहन देखकर पुलिस को संदेह हुआ तो अधिकारी एटीएम के निकट पहुंचे तो एक बदमाश पुलिस को देखकर मंदिर के पीछे से भाग निकला. कुछ लोग एटीएम के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे व पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन जवानों ने 04 लोगों को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग एटीएम से रुपये निकासी के लिए यहां आये हैं. जब एटीएम कार्ड दिखाने कहा गया तो किसी के पास कार्ड नहीं था. संदेह होने पर सभी को थाना लाया गया. गहन छानबीन व पूछताछ में बताया कि वे लोग बिहार भर में घूमकर एटीएम काटने का काम करते हैं. इस काम में उनलोगों ने कसाई शाहिद पिता जमील, उम्र 30 वर्ष व जिकरूल पिता रजाबुल, दोनों वार्ड संख्या 12, गांव थपकोल, पंचायत मटियारी, थाना जोकीहाट का सहयोग मिलने लगा. सभी शाहिद के घर किराये पर लिया था. शाहिद कसाई है. जो मवेशी काटने का काम करता है. सभी शातिर चोर शाहिद के साथ तालमेल बिठाकर अररिया जिले में घूम घूमकर एटीएम मशीन काटने की योजना पर काम करते थे. रात में लौटते समय रास्ते में मिले आवारा पशु को अपने पिकअप पर लोडकर लेते थे व शाहिद व जिकरूल के पास कम दरों में बेच देता था. गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मधुबनी जिले के फुलपरास एटीएम काटने गया था. लेकिन चौकीदार के जगने से भाग गया. सुपौल जिले के सिमराही बाजार से दो मवेशी उठाकर एक मवेशी शाहिद को व दूसरा थपकोल गांव के जिकरूल पिता रजाबुल को बेच दिया. आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग रोज एटीएम का रेकी करने निकलते थे. जब एटीएम नहीं काट पाते थे. मवेशी चोरी कर शाहिद व जिकरूल को बेच दिया करते थे. बताया कि जिस दिन रेकी करने निकलते थे तो कोई भी औजार लेकर नहीं जाते थे. जिस दिन एटीएम काटने की योजना होती थी. उस दिन औजार लेकर जाते थे. गुरुवार की रात एटीएम काटने की योजना बनाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शातिर चोरों के निशानदेही पर थपकोल गांव भाड़े के मकान से गैस कटर मशीन, एक लंबा सिलेंडर, एक छोटा गोल सिलेंडर, एक गैस पाइप, लोहे का सरसी बरामद किया गया है. हरियाणा के एटीएम काटने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से हडकंप मचा है. वहीं हरियाणा के चोर गिरोह के सदस्यों को पनाह देने वाले थपकोल गांव के शाहिद व जिकरूल फरार है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करने में जुटी है. देर रात तक शाहिद व जिकरूल को पकड़ने के लिये पुलिस थपकोल गांव में कैंप करती रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel