[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया अररिया प्रखंड में तीन दिवसीय सहयोग शिविर 18 तक, विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

अररिया प्रखंड में तीन दिवसीय सहयोग शिविर 18 तक, विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

0
अररिया प्रखंड में तीन दिवसीय सहयोग शिविर 18 तक, विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

अररिया

अररिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए दिनांक 16 जून 2026 से 18 जून 2026 तक प्रखंड स्तर पर प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उक्त शिविर में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित कुल 17 लाभार्थीपरक योजनाओं को सम्मिलित किया गया है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कामगर कल्याण बोर्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना व अन्य जानकारी देते हुए बीडीओ अनुराधा ने बताया कि इस विशेष शिविर में केंद्र व राज्य संपोषित योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा लाभुकों को दी जाएगी. जो प्रखंड परिसर स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के सभागार में आयोजित की जा रही है. जो सुबह 09 बजे से शुरू होगी.

पहुंसरा में जन सहयोग शिविर का आयोजन

परवाहा

सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत मंगलवार को रानीगंज के पहुंसरा पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीसी रोजी कुमारी, बीडीओ रूबी कुमारी, पहुंसरा पंचायत की मुखिया सीता देवी, उप प्रमुख कलानंद सिंह आदि के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन लिया गया. जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व व भूमि सुधार विभाग से आया था. राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग से कुल 62 लोगों ने शिकायत को लेकर आवेदन दिया. वहीं सामाजिक सुरक्षा विभाग से 29, बिजली विभाग से 11, राशन कार्ड आपूर्ति विभाग से सात, मनरेगा व पंचायती राज से 05-05, कृषि विभाग से दो, स्वच्छता से एक, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर दो लोगों ने आवेदन दिया. मौके पर पंचायत सरकार भवन परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel