[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया अररिया नेपाल सीमा पर 360 किलो चाइनीज सेब जब्त, तस्कर मौके से फरार

अररिया नेपाल सीमा पर 360 किलो चाइनीज सेब जब्त, तस्कर मौके से फरार

0
अररिया नेपाल सीमा पर 360 किलो चाइनीज सेब जब्त, तस्कर मौके से फरार
तस्करी का चाइनीज सेब बरामद करते एसएसबी के अधिकारी व जवान

Araria News: कुर्साकांटा (अररिया) से दिलीप कुमार सिंह की रिपोर्ट. सशस्त्र सीमा बल की 52वीं वाहिनी बीओपी लैलोखर ने शनिवार सुबह सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तस्करी के 20 कार्टून चाइनीज सेब बरामद किए हैं. यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर पीलर संख्या 169 के समीप की गई. जब्त किए गए सेब का कुल वजन करीब 360 किलोग्राम बताया गया है. हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा.

सीमा पर नाका पार्टी ने की कार्रवाई

कुर्साकांटा क्षेत्र में तैनात एसएसबी अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नेपाल से कुछ लोग चाइनीज सेब की खेप भारतीय सीमा में लाने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जीडी विश्वनाथ घोष के नेतृत्व में नाका पार्टी को सक्रिय किया गया. टीम ने पीलर संख्या 169 के पास छापेमारी कर मौके से तस्करी का माल बरामद कर लिया.

जवानों को देखते ही फरार हुआ तस्कर

एसएसबी के अनुसार कार्रवाई में एएसआई जीडी रमेशचंद्र कपूर, हेड कांस्टेबल अमलोन तिर्कीज और कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल थे. जवानों को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. हालांकि तस्करी के लिए लाए गए 20 कार्टून चाइनीज सेब को जब्त कर लिया गया.

कस्टम विभाग को सौंपा गया माल

एसएसबी ने बताया कि बरामद सेब की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है ताकि अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

सीमा पर लगातार बढ़ रही चौकसी

भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों एसएसबी द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सीमा पार से फलों, खाद्य सामग्री और अन्य सामानों की अवैध तस्करी रोकने के लिए जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी बस सेवा, जानें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी

Previous article गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर सड़क हादसा, मामा और भांजे की मौत 
Next article 15 दिनों से बंद पड़ा गांधी चौक का Water Stand Post, भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे लोग
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel