[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया अररिया में घर लौट रहे बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला,भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा

अररिया में घर लौट रहे बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला,भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा

0
अररिया में घर लौट रहे बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला,भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा
पलासी थाना अररिया

पलासी(अररिया) से अशोक झा बबलू की रिपोर्ट

Araria News: अररिया जिले के पलासी प्रखंड में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर लौट रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. वार इतना गंभीर था कि बुजुर्ग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

घायल बुजुर्ग का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलासी में चल रहा है. वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मेहरो चौक से लौट रहे थे, रास्ते में हुआ हमला

घटना पलासी प्रखंड के करोड़ दिघली वार्ड नंबर 10 की है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे रामानंद मांझी मेहरो चौक से अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान सुंदर मांझी की किराना दुकान के पास पहले से मौजूद लौवा टोला वार्ड नंबर 6 कनखुदिया निवासी अबु तालीब ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि इस दौरान उसने जातिसूचक गाली-गलौज शुरू कर दी.

Araria News: विरोध करने पर पेट में किया चाकू से वार

बताया गया कि जब रामानंद मांझी ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने हाथ में मौजूद चाकू से उनके पेट पर वार कर दिया. परिजनों का आरोप है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया.

हमले के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े. घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, भागते आरोपी को पकड़ लिया

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे. आरोपी चाकू मारकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया.

इसके बाद तत्काल पलासी थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

बेटे की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घायल के बेटे रबिलाल मांझी के बयान के आधार पर पलासी थाना में आरोपी अबु तालीब के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं घायल रामानंद मांझी का इलाज सीएचसी पलासी में जारी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel