[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया जिला सहकारिता पदाधिकारी की सरकारी कार चोरी, नगर थाना क्षेत्र से गायब हुई गाड़ी

जिला सहकारिता पदाधिकारी की सरकारी कार चोरी, नगर थाना क्षेत्र से गायब हुई गाड़ी

0
जिला सहकारिता पदाधिकारी की सरकारी कार चोरी, नगर थाना क्षेत्र से गायब हुई गाड़ी
थाना परिसर के बाहर कार चोरी की घटना की जानकारी देते चालक.

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट

Araria Government Car Theft: नगर थाना क्षेत्र से जिला सहकारिता पदाधिकारी की सरकारी कार चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. कार चालक की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, चालक पिछले दो वर्षों से जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुसूदन आनंद के साथ कार्यरत है. चालक ने बताया कि मंगलवार रात पदाधिकारी को कार्यालय छोड़ने के बाद वह सरकारी कार को भाजपा कार्यालय के समीप स्थित अपने डेरा के पास खड़ी कर घर चला गया था. बुधवार सुबह जब वह गाड़ी लेने पहुंचा तो कार वहां से गायब मिली.

कार नहीं मिलने पर चालक ने तत्काल इसकी सूचना जिला सहकारिता पदाधिकारी को दी और फिर नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. चालक के अनुसार चोरी हुई कार वर्ष 2018 में खरीदी गई थी और वर्तमान में सरकारी उपयोग में थी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी गई कार का पता लगा लिया जाएगा.

सरकारी वाहन की चोरी से उठे सुरक्षा पर सवाल

नगर थाना क्षेत्र जैसे व्यस्त इलाके से सरकारी वाहन की चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच वाहन चोरी होना चिंता का विषय है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन बरामदगी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.

और पढ़ें: आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई की चेतावनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel