[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया अररिया में हुआ है चौतरफा विकास : नीतीश कुमार

अररिया में हुआ है चौतरफा विकास : नीतीश कुमार

0
अररिया में हुआ है चौतरफा विकास : नीतीश कुमार

arariya election news 2025 सीएम नीतीश कुमार ने रानीगंज के लालजी उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को किया संबोधित arariya election news 2025 परवाहा. सभी पंचायत में विवाह भवन का निर्माण कराया जायेगा, सुंदरीमठ का विकास हुआ है, पर्यटन क्षेत्र बनाने के लिए वहां काम हो रहा है. हम सभी लोगों का विकास किये हैं. पहले हमने कहा था 10 लाख नौकरी व रोजगार देंगे, लेकिन अब हम 50 लाख लोगों को नौकरी व 50 लाख लोगों को स्वरोजगार देंगे. सब काम हमने कर दिया है. सब काम अच्छे ढंग से हुआ है. इतना अच्छा काम हमने किया है जो देश के किसी भी राज्य में नहीं हुआ है. एक करोड़ 40 लाख महिलाओं का जीविका समूह बनवाकर स्वरोजगार से जोड़े हैं. अब शहरी क्षेत्र के महिला को भी जीविका से जोड़ रहे हैं. हमने सभी जीविका दीदी के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं. जिसका खाता में नहीं गया है उसे भेजा जायेगा, वर्ष 2024 में बिहार को केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता मिला है इसलिए प्रधानमंत्री को नमन करते हैं. अब पांच घंटे में लोग पटना पहुंच रहे हैं, यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित 2 लालजी उच्च विद्यालय के मैदान में बुधवार को कहा. सभा स्थल पर लोगों की तादाद अच्छी-खासी थी. सभा में पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा दिख रही थी. मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हमने काफी विकास किया है. 2005 के पहले बिहार में कुछ था, कुछ नहीं था. पहले क्या होता था अपराध होता था. शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. खाली लड़ाई – झगड़ा होता था. लेकिन हम जब से आये हैं, काफी विकास किया है. सड़क बनाया है, पुल पुलिया का निर्माण कराया है. हर घर तक बिजली पहुंचायी है. शिक्षकों की बहाली की. जीविका दीदी के लिए बहुत काम किये हैं. अब महिला आत्मनिर्भर बन गयी है, पहले बच्चे कम पढ़ते थे. लड़के – लड़की को पढ़ने के लिए हमने स्कूल खुलवाया. पोशाक योजना, साइकिल योजना चलाया. आज देखिए बच्चे स्कूल जा रहे हैं. पहले छह मेडिकल कॉलेज बिहार में थे, लेकिन हमने 12 मेडिकल कॉलेज खुलवाया, अब सभी जिलाें में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने रानीगंज से जदयू प्रत्याशी अचमित ऋषिदेव, अररिया विधानसभा से शगुफ्ता अजीम व जोकीहाट विधानसभा से मंजर आलम को वोट देकर विजय बनाने की अपील की. कार्यक्रम को जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद प्रदीप कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया. साथ हीं एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अररिया डीएसपी सुशील कुमार, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर महादेव कामत, रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह, भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, रानीगंज सीओ अमृत राज सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे. वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ रोहित कुमार झा अपने मेडिकल टीम के साथ सभा स्थल पर मौजूद थे. इधर कार्यक्रम में जदयू नेता राजकुमार मंडल उर्फ राजू मंडल, रितेश ठाकुर, मूलचंद गोलछा, रमेश राय, संचिता मंडल, मिथिलेश ऋषिदेव, दामोदर मंडल, अनुज प्रधान, मनीष मेहता, रजनीश कुमार, प्रिंस कुमार, भाजपा नेता कृष्ण कुमार सेनानी, परमानंद ऋषिदेव, रणवीर मिश्रा, शशि मिश्रा, सन्नी भगत, धीरेश राय, सुमन झा, मायानंद सिंह, गनौरी मंडल सहित सैकड़ों एनडीए नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. 31

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel