[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया खबर का असर, प्रखंड कार्यालय में समय पूर्व सभी कर्मचारी उपस्थित

खबर का असर, प्रखंड कार्यालय में समय पूर्व सभी कर्मचारी उपस्थित

0
खबर का असर,  प्रखंड कार्यालय में समय पूर्व सभी कर्मचारी उपस्थित

भरगामा प्रभात खबर के गुरुवार के अंक में ” पहली जनवरी को कार्यालय पहुंचे कर्मी , पर अधिकारी रहे अनुपस्थित नामक ” शीर्षक से प्रकाशित खबर पढ़ते ही गुरुवार को निर्धारित समय पर भरगामा ब्लॉक परिसर के सभी सरकारी दफ्तरों के कर्मी पहुंचकर अपने कुर्सी पर बैठे नजर आये. सभी दफ्तरों के सरकारी कर्मी व पदाधिकारी के निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालय पहुंचने के बाद फरियादियों ने प्रभात खबर को धन्यवाद किया. मालूम हो कि 01 जनवरी को ब्लॉक परिसर में पदाधिकारी के कार्यालय में सभी कर्मी मौजूद नहीं थे. वहीं बीडीओ कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय , आपूर्ति कार्यालय , डाटा सेंटर में राजस्व अधिकारी का कार्यालय, इंदिरा आवास कार्यालय , शिक्षा विभाग का बीआरसी कार्यालय , कृषि कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में कर्मियों कि उपस्थित नग्न रही. अधिकारी का टेबल खाली रहा. वे 02 बजे तक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे थे. हालांकि पहली जनवरी को स्वेच्छिक अवकाश भी रहता है. परंतु सभी दफ्तरों मे कोई अधिकारी बताने के लिए मौजूद नहीं थे कि कौन अवकाश में है व कौन कर्मी अवकाश मे नहीं है. हलांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन अंचल पदाधिकारी निरंजन मिश्र जरूर थे. परंतु वह आवश्यक कार्य क्षेत्र में निकले हुए थे. हालांकि कर्मियों का पहली जनवरी को ड्यूटी करने के लिए कार्यालय नहीं पहुंचने से इतर इससे पहले भी लेट से कार्यालय ड्यूटी करने के लिए पहुंचना व घर जाने के लिए समय से पहले दफ्तर से निकल जाना आम बात है. वहीं यह खबर छपी कि बुधवार को ठंड का असर भरगामा परिसर के अधिकांश कार्यालयों पर दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel