[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नरपतगंज के 242 मतदान केंद्रों पर प्रशासन सक्रिय

नरपतगंज के 242 मतदान केंद्रों पर प्रशासन सक्रिय

0
नरपतगंज के 242 मतदान केंद्रों पर प्रशासन सक्रिय

नरपतगंज. अररिया जिला में 7 मई मंगलवार को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के 242 मतदान केंद्र पर मतदान सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जायेगा. सभी मतदान केंद्र पर सोमवार देर शाम तक मतदान कर्मी पहुंच चुके थे. जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास अधिकारी चंदन प्रसाद, सीओ रविंद्र कुमार, थानाध्यक्ष कुमार विकास, फुलकाहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार, घूरना थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार लगातार पुलिस बल के साथ क्षेत्र का दौरा कर लोगों से शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. वही मतदान केंद्र पर मतदाताओं के सुविधा को लेकर आंगनबाड़ी सेविका को भी ड्यूटी पर लगाया गया है जो मतदाताओं को सहायता करेंगे.

दिल्ली से हवाई यात्रा कर माता-पिता के साथ वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता

जोकीहाट.

लोकसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान होना है. नये मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी जोश है. दिल्ली से हवाई जहाज से पहली बार वोट डालने अररिया शहर के शिवपुरी के व्यवसायी रंजीत मिश्रा व पूनम मिश्रा के पुत्र आर्यन व पुत्री जहान्वी मिश्रा के साथ अररिया पहुंचें हैं. बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरकर जोकीहाट में चाय पीने रूके श्री मिश्रा को पूछा कि आप कहां से आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक वोट की बहुत कीमत है. इसलिये 25 से 30 हजार रुपये खर्च कर वोट डालने अपने दोनों बच्चे व पत्नी पूनम के साथ अररिया जा रहा हूं. रंजीत मिश्रा अररिया के वार्ड संख्या 09 शिवपुरी के रहने वाले हैं. उनके पुत्र आर्यन एमबीए का छात्र हैं, जबकि जहान्वी प्लस-टू की परीक्षा दी है. आर्यन ने बताया कि लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करता है. इसलिए इस चुनाव में हर एक मतदाता को राष्ट्र हित में मतदान करना चाहिए. पूछने पर कि किस मुद्दे पर वोट डालेंगे आर्यन ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर वोट डालेंगे. देश विकास करें. युवाओं को रोजगार मिले. यही हमारा उद्देश्य है. राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा की बेहतर सुविधाएं मिले. पूर्णिया में एयरपोर्ट का निर्माण भी जरूरी है. वहीं जहान्वी मिश्रा ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए विदेश नहीं जाना पड़े. अपने ही देश में बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो यही उम्मीद के साथ वोट गिराने की मंशा है. वहीं रंजीत मिश्रा व्यवसायी व उनकी पत्नी पूनम मिश्रा ने सभी लोगों को वोट डालने का आग्रह किया है. दिल्ली से पहुंचे मतदाता शिवपुरी सहित आसपास के लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel