[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ट्रैक्टर पलटने से युवक की गयी जान

ट्रैक्टर पलटने से युवक की गयी जान

0
ट्रैक्टर पलटने से युवक की गयी जान

भटगामा गांव में दर्दनाक हादसा, पुलिस ने वाहन को किया जब्त

भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा गांव में मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर के पलट जाने से हुई घटना के बाद कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लगभग 1:30 बजे मटेरियल लदा एक ट्रैक्टर गांव की सड़क से होकर गुजर रहा था. बताया जाता है कि इसी दौरान ट्रेलर का हुक अचानक टूट गया. इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क किनारे पैदल जा रहे राजेश कुमार यादव के ऊपर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से राजेश कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.मृतक युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है. उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि ट्रेलर का हुक टूटने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ. तकनीकी खराबी व चालक की लापरवाही समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग व बिना फिटनेस जांच के चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel