[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ससुराल में विवाहिता की हत्या, पति व ससुर से हो रही पूछताछ

ससुराल में विवाहिता की हत्या, पति व ससुर से हो रही पूछताछ

0
ससुराल में विवाहिता की हत्या, पति व ससुर से हो रही पूछताछ

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, एफएसएल टीम ने की जांच 11 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पति की दूसरी शादी के बाद अक्सर होता था विवाद नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक धरहरा में रविवार को 30 वर्षीय विवाहिता प्रियंका देवी की हत्या कर दी गयी. फुलकाहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भिजवा दिया है. सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. पुलिस मृतक विवाहिता के पति अजय कुमार दास व ससुर नेबु दास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पति के अवैध संबंधों के कारण अक्सर विवाद होता था. पति ने दूसरी शादी कर ली थी. इसके बाद से प्रियंका के साथ मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. मां रेणु देवी ने बताया कि उनकी बेटी के साथ दामाद व ससुराल वाले मारपीट करते थे. उन्होंने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. शव को पोस्टमार्टम के बाद मायकेवालों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. तीन बच्चों की मां थी प्रियंका, 2015 में हुई थी शादी प्रियंका की वर्ष 2015 में शादी हुई थी. उसे दो पुत्र व एक पुत्री है. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. रविवार को महिला का हत्या का कारण भी विवाद ही बताया जा रहा है. हत्या तकिये से मुंह दबाकर किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच भी कर रही है. मृतका प्रियंका का मायका सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत चुन्नी गांव है. मां रेणु देवी के अनुसार दामाद ससुराल के आसपास ही किसी लड़की से प्रेम करता था, जिससे उसने दूसरी शादी भी रचा ली है. दामाद अक्सर प्रियंका के साथ मारपीट व प्रताड़ित करता था. हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel