कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में आयोजित 15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आठवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. भारतीय क्षेत्र के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर आये. श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव, जय बाबा सुंदरनाथ, बोल बम के जयकारे से वातावरण शिवमय होता रहा. सुंदरी मठ न्यास समिति की ओर से भक्तों को कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया गया. महंत सिंहेश्वर गिरी ने प्रात: पूजन के बाद सुबह साढ़े चार बजे श्रद्धालुओं के लिए शिव-पार्वती मंदिर का कपाट खोल दिया.
———