[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया पिकअप से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त

पिकअप से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त

0
पिकअप से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त

अरिया आरएस. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात एक महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार से 198 लीटर विदेशी शराब व 336 बोतल बीयर बरामद की. इस मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते अररिया की ओर विदेशी शराब की बड़ी खेप आने वाली है. सूचना पर सहायक अधीक्षक के निर्देश पर अवर निरीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम में सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, मुन्ना कुमार व मद्य निषेध सिपाही शामिल थे. टीम ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे अररिया-पटना फोरलेन पर आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबारा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. रात 11:50 बजे अररिया की ओर से आती संदिग्ध महिंद्रा एक्सयूवी 300 को रोककर तलाशी ली गई. वाहन की डिक्की व पीछे की सीट के नीचे छिपाकर रखी गयी अलग-अलग ब्रांड की 96 बोतल विदेशी शराब व 336 बोतल बीयर मिली. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा वार्ड संख्या 2 निवासी बेचन कुमार के रूप में हुई है. बेचन कुमार ने पूछताछ में बताया कि शराब बिहार से सटे बंगाल क्षेत्र से वाहन पर लोड की गई थी व इसे रानीगंज ले जाया जा रहा था. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पहले गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. दोनों मामलों में सदर मद्य निषेध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel