[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मौके पर पहुंचे एएसपी…

प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मौके पर पहुंचे एएसपी…

0
प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मौके पर पहुंचे एएसपी…
प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मौके पर पहुंचे एएसपी…

Ara: भोजपुर जिले के सदर अस्पताल, आरा में प्राइवेट गार्ड ने गुरुवार की दोपहर डायल 112 के एक पुलिसकर्मी पर सरेआम लाठी डंडे चला दीं. जिसमें पुलिसकर्मी का सिर फट गया और उनको उसी अस्पताल में भर्ती भी किया गया. घायल 39 वर्षीय सिपाही मो. साब्बीर रजा जहानाबाद के पालीगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी हारून असरफ के पुत्र हैं.

सभी गार्ड रिटायर्ड फौजी

इस घटना के बाद एएसपी परिचय कुमार सदर अस्पताल पहुंच पूरे मामले की जांच की. सदर अस्पताल के पांच प्राइवेट गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. जितने भी प्राइवेट गार्ड हैं वे सभी रिटायर्ड फौजी बताए जा रहे हैं. घायल सिपाही वर्तमान में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के डायल 112 में पदस्थापित है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि डायल 112 का पुलिसकर्मी नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ इलाके से लावारिस हालत में एक बुजुर्ग को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे. जिसके बाद अस्पताल में तैनात गार्ड के साथ गेट पर हीं बहस हो गई. देखते ही देखते प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस जवान को जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी. जिससे पुलिसकर्मी का सिर फट गया और खून बहने लगा.

लावारिस मरीज को लाए थे इलाज के लिए

घटना को लेकर घायल जवान ने बताया कि अनाईठ इलाके से लावारिस हालत में बुजुर्ग को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे. सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी के सुपरवाइजर द्वारा बोला जाने लगा कि मरीज के साथ एक व्यक्ति होगा तभी यहां इलाज किया जाएगा. इस बात पर सुरक्षाकर्मी और पुलिस में बहस होने लगी.

Ara News
घायल पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मी ने कहा कि अभी दो और केस के लिए उन्हें सूचना मिला है. आप जल्दी इनको एडमिट कर लीजिए, वहां जाना बहुत जरूरी है. लेकिन सुपरवाइजर और सुरक्षाकर्मी ने कुछ नहीं सुना. इसके बाद पहले पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की होने लगा. फिर गार्ड ने डंडा चलाकर मारपीट की.

पूर्व में कर्मचारी के साथ की थी मारपीट

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसपी परिचय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंच जख्मी पुलिसकर्मी से घटना की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस का कॉन्स्टेबल एक मरीज को लेकर सदर अस्पताल आए थे. उसके साथ नोकझोंक हुई और मारपीट की घटना हुई है. वे जांच कर रहे हैं.

पुलिस पांच सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. सीसीटीवी फूटेज के आधार पर जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Previous article भोपाल में जरूर घूमें ये 3 ऐतिहासिक किले, जान जाएंगे पूरा इतिहास
Next article Purnia news : पीला सोना की इस साल बढ़ गयी चमक, खुले बाजार में मिल रहे हैं अच्छे दाम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel