[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार टीचर ट्रांसफर के लिए आज से आवेदन, कौन कर सकते हैं अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया

बिहार टीचर ट्रांसफर के लिए आज से आवेदन, कौन कर सकते हैं अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया

0
बिहार टीचर ट्रांसफर के लिए आज से आवेदन, कौन कर सकते हैं अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया
Bihar Teacher News

Bihar Teacher Transfer: बिहार में ट्रांसफर की आस लगाए शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. शिक्षक ट्रांसफर के लिए आज से आवेदन करेंगे. ट्रांसफर के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में ई-शिक्षा कोष पर अप्लाई करना होगा. यह सभी शिक्षकों के लिए जरूरी नहीं है. वैसे शिक्षक जो अपना तबादला चाहते हैं, वही आवेदन करेंगे. विशेष रूप से ऐसे शिक्षक जो किसी समस्या के कारण अपना तबादला कराना चाहते हैं, सरकार उन्हें मौका दी है.

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब शिक्षा विभाग आवेदन ले रहा है. विभाग ने 7 से 22 नंबर के बीच आवेदन लिए जाने का ऐलान किया था. इस बीच तकरीबन 2 लाख शिक्षकों ने आवेदन किया था. लेकिन मामला हाईकोर्ट चला गया. जिसके बाद बिहार सरकार ने ट्रांसफर को स्थगित कर दिया था.

21 नवंबर को जारी किया गया था तबादले का आदेश

राज्य के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा विभाग द्वारा 21 नवंबर को तबादले का आदेश जारी किया गया था. आदेश में कहा गया था कि पुराने आवेदन को रिजेक्ट किया जा रहा है. जो शिक्षक आवेदन कर चुके हैं वो रद्द माना जाएगा. वहीं अब नए प्रावधान के तहत आवेदन लिया जाएगा.

Also Read: बिहार में एजेंट के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण, मुफ्त शिक्षा और रोजगार का दिया जा रहा प्रलोभन

जहां हैं वहीं काम करेंगे नियोजित शिक्षक

20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने बिहार के 1 लाख 14 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया. उसके साथ ही उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहें हैं, वहीं काम करेंगे. नई जगह पोस्टिंग नहीं दी जाएगी.

ऐसे शिक्षक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि कोई शिक्षक अगर लंबे समय से अपने परिवार से दूर है और उनका स्वास्थ्य सही नहीं है. उनका गांव घर किसी दूसरे जिले अनुमंडल में है, माता-पिता बच्चे या कोई अन्य सदस्य भी बीमारी से ग्रसित हैं. ऐसी स्थिति में शिक्षक अपने घर के पास किसी स्कूल में ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर किसी शिक्षक के पति या पत्नी भी सरकारी सेवा में हैं और वह किसी अन्य जिले में पोस्टेड हैं तो इस आधार पर भी ट्रांसफर लिया जा सकता है.

Previous article IND vs AUS: गुलाबी गेंद का मुकाबला शुरू, कप्तान रोहित की वापसी, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच
Next article Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे को चढ़ रहा है स्लाइन, नये सीएम के सस्पेंस के बीच डॉक्टरों से घिरे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel