[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन, जेल से रिहाई के बाद पहली बार आधे घंटे तक इन मुद्दों पर हुई बातचीत

CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन, जेल से रिहाई के बाद पहली बार आधे घंटे तक इन मुद्दों पर हुई बातचीत

0
CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन, जेल से रिहाई के बाद पहली बार आधे घंटे तक इन मुद्दों पर हुई बातचीत

पटना. उम्रकैद की सजा काटकर हाल ही में जेल से बाहर आये पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात है. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई है. जेल से रिहाई के बाद जहां बिहार की सियासत में तूफान मचा हुआ है, वहीं सुप्रीमकोर्ट ने भी बिहार सरकार से आनंद मोहन की रिहाई का आधार पूछा है. इस बीच, आनंद मोहन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं.

आधे घंटे तक हुई मुलाकात

पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने बेटे चेतन आनंद की शादी के बाद फिलहाल बिहार में मौजूद हैं. बुधवार सुबह आनंद मोहन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. जहां इन दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई है. यह बातचीत के मुद्दों को लेकर हुई है फिलहाल इस बात की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह उम्मीद लगाए जा रही है कि नीतीश कुमार आनंद मोहन से अदालती हस्तक्षेप खासकर रिहाई को लेकर जोश कानून में संशोधन हुआ है और उसके बाद जो मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है, उसको लेकर भी बातचीत की जा सकती है.

हत्याकांड के दोषी पाये जाने पर मिली थी उम्रकैद

मालूम हो कि गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णय्या की हत्या करने के दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन की पिछले दिनों ही रिहाई हुई है. गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णय्या हत्याकांड में आनंद मोहन को पहले सजा-ए-मौत मिली थी, जिसे आजीवन कारावास में बदल दिया गया. 14 साल तक कैद रहने के बाद नीतीश कुमार की मेहरबानी से बिहार सरकार ने कानून में संशोधन कर आनंद मोहन जेल से रहा किया है. जेल से रहा होने के बाद अब आनंद मोहन सीएम से मिलने पहुंचे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel