[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार शादी से पहले सामने आई आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर, जानिए कौन हैं अक्षिता राज

शादी से पहले सामने आई आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर, जानिए कौन हैं अक्षिता राज

0
शादी से पहले सामने आई आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर, जानिए कौन हैं अक्षिता राज
क्रिकेटर आकाशदीप और उनकी होने वाली पत्नी की तस्वीर

Akashdeep Wife Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और हाल ही में बिहार पुलिस में डीएसपी नियुक्त हुए आकाशदीप 24 जून को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है. पिछले कुछ दिनों से लोग उनकी होने वाली पत्नी के बारे में जानने को उत्सुक थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

इसी बीच आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर सामने आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. हालांकि परिवार की ओर से तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर इसे अक्षिता राज की तस्वीर बताकर साझा किया जा रहा है.

Whatsapp Image 2026 06 23 At 17.24.33
सोशल मीडिया पर वायरल अक्षिता की तस्वीर

अब तक लाइमलाइट से दूर थीं अक्षिता

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने शादी तक अक्षिता राज को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा था. यही वजह है कि लोग उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाए थे. अब तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

रोहतास की रहने वाली हैं अक्षिता राज

अक्षिता राज मूल रूप से रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन के मानिकपुर गांव की निवासी बताई जाती हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने बीआईटी से उच्च शिक्षा हासिल की. सोशल मीडिया पर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और व्यक्तित्व की भी चर्चा हो रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के फाइव स्टार होटल में होगी शादी

आकाशदीप और अक्षिता राज की शादी 24 जून को वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होगी. शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इससे पहले 21 जून को तिलक समारोह आयोजित हुआ. 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म संपन्न हुई. ये सभी कार्यक्रम आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में आयोजित किए गए.

समारोह में जुट सकती हैं बड़ी हस्तियां

सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में खेल जगत, राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं. बिहार सरकार के कुछ मंत्री और अन्य प्रमुख अतिथियों के भी पहुंचने की संभावना है. तिलक समारोह में भी कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे. सीएम सम्राट भी उनके घर पहुंचकर शादी की शुभकामनाएं दे चुके हैं.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब तक क्या-क्या हुआ और कैसे बदलता गया पूरा मामला? जानिए 7 दिनों का पूरा घटनाक्रम

Previous article पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज
Next article गया जी में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर एक्शन, 50 होटलों और हॉस्पिटलों को सील करने का नोटिस
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel