[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर एडवायजरी जारी, अलर्ट मोड में PMCH, रिजर्व होंगे 20 बेड

H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर एडवायजरी जारी, अलर्ट मोड में PMCH, रिजर्व होंगे 20 बेड

0
H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर एडवायजरी जारी, अलर्ट मोड में PMCH, रिजर्व होंगे 20 बेड

पटना. एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने बिहार सहित सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है. इसके बाद राज्य सरकार ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है. साथ ही जिलों को जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं.

H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर एडवायजरी जारी

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने शनिवार को सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं. इसमें लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है.

विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

कार्यपालक निदेशक ने बताया कि आइसीएमआर के निर्देश के बाद सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है. फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है जिसके लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा.

पीएमसीएच अलर्ट

इंफ्लूएंजा ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है. मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अलावा अन्य छोटे अस्पतालों में वायरस के संदिग्ध लोग पहुंचने लगे हैं. कोराेना से मिलते-जुलते लक्षण वाले इस बीमारी को देखते हुए पीएमसीएच प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया है.

Also Read: H3N2 Virus: एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस ने दी बिहार में दस्तक, पटना में संक्रमित मिली महिला, सभी अस्पतालों अलर्ट
20 बेड होंगे रिजर्व

अस्पताल के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में एडवाइजरी जारी कर दी गयी है. हालांकि, अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है. बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं. अस्पताल प्रशासन के पास भी पूरे संसाधन उपलब्ध हैं. डॉ ठाकुर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो टाटा वार्ड में बने पुराने कोविड वार्ड में इंफ्लूएंजा से पीड़ित मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व किये जायेंगे. इसकी तैयारी अस्पताल प्रशासन की ओर से कर ली गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel